फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसहां घाट पर पीपा पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
भैसहां घाट गंडक नदी पर बने पीपा पुल के एप्रोच धंसा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भैसहां घाट पर पीपा पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन

गंडक नदी के दोनों तरफ की एक लाख की आबादी के लिए बना है पुल
खड्डा (कुशीनगर)। गंडक नदी के भैसहां घाट पर बने पीपा पुल का एप्रोच धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। चार पहिया वाहनों के इस रास्ते आने-जाने में नदी में पलटने का खतरा बना रहता है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
खड्डा और महराजगंज जिले के निचलौल तहसील की करीब 50 हजार आबादी के साथ नदी किनारे दाईं तरफ बसे 50 हजार से ज्यादा की आबादी को पीपा पुल का एप्रोज धंसने से असुविधा हो रही है। बिहार के रास्ते 45 किमी का चक्कर लगाकर खड्डा पहुंचने वालों की सुविधा के लिए यह पीपा पुल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल का प्रयोग करने वाले क्षेत्र के लालू, नरेश, रामविधि, जवाहिर कुशवाहा, लल्लन, इरशाद, देवकली, महेंद्र, दिलीप गुप्ता, रामदेनी शर्मा, रंजीत आदि ने बताया कि पीपा पुल की वजह से दियारा में खेती करने, मवेशी चराने, खड्डा बाजार जाने, इलाज कराने सहित अन्य दैनिक कार्यों में यह पीपा पुल काफी मददगार है। नदी के दबाव और बलुई मिट्टी के चलते पीपा पुल के एप्रोच का एक हिस्सा दबकर नदी की तरफ लटक गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जेसी शर्मा का कहना है कि नदी का तेज बहाव बलुआ मिट्टी को काटता रहता है। मिट्टी खिसकने से एप्रोच झुक गया है। मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें