फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हवन पूजन और भंडारे के साथ मना बाबा श्रीसिद्धनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव

Wed, 03 Jun 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिधुआ स्थान में बाबा श्री सिद्धनाथ जी महाराज का वार्षिकोत्सव पूजन करते सांसद,विधायक व अन्य।स्रो
विज्ञापन
पडरौना। शहर से सटे सिधुआ स्थान स्थित बाबा श्री सिद्धनाथ जी महाराज मंदिर का चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर में हवन-पूजन और भंडारा आयोजित किया गया, जहां आए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महंथ योगेश्वर नाथ ने कहा कि बाबा श्री सिद्धनाथ मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। नाथ संप्रदाय से जुड़ा यह मंदिर गोरक्षनाथ मंदिर के समकक्ष है। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्चर सिंह और नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल आदि ने हवन पूजन कर विश्व के कल्याण की कामना की।
इस दौरान मंदिर के उत्तराधिकारी राजनाथ, शैलेश मिश्र, आलोक शुक्ल, रोशन शुक्ल, रामबालक दास त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, बीके कुशवाहा, बच्चा पांडेय नवीन, अश्विनी पांडेय, डाॅ. देवेंद्र मणि, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, गोविंद मिश्र, सतीश जिंदल, डाॅ. निरेन पांडेय, आयुषी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें