हाटा। ढाढा में एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित भूमि के कब्जे को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच उपजे विवाद में किसानों के पक्ष में सोमवार को सपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह की ओर से तहसील घेराव के कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से मांगी गई थी।
देर शाम प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में आने वाले लोगों की संख्या और वाहनों के पार्किंग आदि की जानकारी नहीं दी गई है, जिसकी वजह से धरना प्रदर्शन के आयोजकों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उप जिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने इस संबंध में रविवार की शाम को एक पत्र जारी कर इस मामले की जानकारी दी है।