फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी पार्टी को मजबूती

Mon, 05 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी स्थित मुगलपुरा में रविवार को सपा महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देकर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी के महिला सभा की प्रदेश सचिव सायरा बानो ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए कई योजनाएं संचालित की गईं थीं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को साइकिल देने के साथ अन्य कई योजनाओं का लाभ मिला था।
भाजपा सरकार सत्ता में आते ही उन योजनाओं को बंद कर दिया। कई ऐसी भी योजनाएं हैं जिसकी उपयोगिता देख मौजूदा सरकार नाम बदलकर अपना नाम दे दिया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम अवध यादव और संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया। मुन्ना यादव, शाकिर अली, निसार अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें