डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में रविवार को सड़क पार कर रहा बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। गांव गोडईता श्रीराम निवासी अजय पांडेय (35) हाईवे स्थित लतवा बाजार के समीप बाइक से सड़क पार कर रहे थे। सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।