फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपी ने शव को छिपाने के लिए घर में खोदा था गड्ढा

Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। हत्या आरोपी चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर मनबढ़ किस्म का युवक है। इसकी वजह से उससे गांव के लोग बातचीत करने से कतराते हैं। उसके सगे भाई स्वामीनाथ ने अपने हिस्से की जमीन मुन्ना मद्धेशिया से बेटी की शादी में बेची थी। सोमवार को करीब एक बजे चंद्रेश ने पत्नी के साथ मिल कर मायके आई कसया थाना क्षेत्र के भठही निवासी फूलमती देवी की फावड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के समय मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे, लेकिन किसी ने घटना का विरोध या बीच-बचाव नहीं किया। आरोपियों को घटना के बाद पर्याप्त समय मिला। इसी का परिणाम रहा कि आरोपियों ने मृत पड़ी फूलमती देवी के शव को छिपाने के लिए अपने घर में गड्डा भी खोद दिया, लेकिन किसी की सलाह के बाद चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पैदल ही मौके से भाग निकला। घटनास्थल से पीड़ित परिवार का घर करीब 50 मीटर दूर है। इसलिए परिजनों को मामले की जानकारी धीरे-धीरे हुआ और जो मौके पर आया आरोपियों ने उनके ऊपर प्रहार से परहेज नहीं किया। गांव के कुछ लोग मुन्ना मद्धेशिया को परेशान करने की नियत से चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर का अंदरूनी तौर पर मदद भी करते हैं।
घटना की सूचना के बाद मौके पर आई स्वामीनाथ की विवाहिता बेटी का गांव की दूसरी महिलाओं से मौके पर बहस भी हुई। स्थानीय लोगों मुताबिक रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने वाले चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर को कुछ लोगों ने उकसाया इसी कारण आरोपियों ने एक के बाद एक चार लोगों के ऊपर हमलावर रहा। सेवरही पुलिस का सूचना तंत्र भी फेल रहा क्योंकि घटना के काफ़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के जानकारी के सेवरही पुलिस व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा मौके पर आए। सूचना के बाद मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आई और जरूरी नमूने इक्क्ठा किया।
विज्ञापन

मुन्ना मद्धेशिया के पुत्र अजय के मुताबिक दो वर्ष पूर्व मामले की शिकायत सेवरही पुलिस से किया गया था। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में गांव के लोगों ने सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें