सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ता थे भगत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कसया। देश में आजादी की क्रांति के महानायक भगत सिंह 20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष में बीता। आज की युवा पीढ़ी के लिए उनका जीवन अनुकरणीय हैॉ ये बातें संगठन के अध्यक्ष अंशुमान पांडेय ने कही। वह बृहस्पतिवार को यूथ आर्गनाइजेशन डिवोटेड टू नेशन की ओर से शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कस्बे के गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए उनके जीवन के बारे में अध्ययन करने पर जोर दिया। उनकी अगुवाई में युवाओं ने गांधी चौक से नगर में भ्रमण कर अमर शहीदों के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर डिवोटेड टू नेशन से जुड़े कार्यकर्ता और युवा मौजूद थे।