पटहेरवा। थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने रविवार की सुबह तमकुहीराज से सवारी लेकर आ रही एक बस ने एनएच पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में बस में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने महिला को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। रविवार की सुबह अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर तमकुही से फाजिलनगर के लिए चली थी। अभी वह हाईवे स्थित महुअवा गांव के सामने पहुंची ही थी कि एनएच पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। संवाद