कसया। रहसू जनूबी पट्टी गांव लोगों ने तहसील में मंगलवार को प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दिया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 24 फरवरी से धरना देंगे। आरोप है कि 177 लोगोंं का पट्टा प्रशासन की ओर से किया गया है, लेकिन किसी का भी कब्जा नहीं है।
पट्टे वाली जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोग कब्जा कर खेती किसानी कर रहे हैं, जबकि खतौनी में पट्टा धारकों का नाम दर्ज है। एसडीएम संतराज सिंह बघेल ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रहसू जनूबी पट्टी के 177 पट्टा धारकों ने आवंटित भूमि पर कब्जा नहीं मिल रहा है। पट्टा धारकों का आरोप है कि वर्ष 1994 में प्रशासन की ओर 177 लोगों को पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन आज तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। गांव के कुछ प्रभावशाली लोग जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं और विरोध करने पर दबाव बनाया जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार 17 सितंबर 2025 को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए थे। राजस्व टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर भी असंतोष जताया गया है। पट्टा धारकों ने चेतावनी दी है कि यदि 23 फरवरी 2026 तक कब्जा नहीं दिलाया गया तो 24 फरवरी से गांव में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। तहसील परिसर में पट्टा धारकों कलने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में नथुनी, विरेंद्र, लीलावती, उर्मिला, संध्या, गुड़िया, गीता, प्रमिला, बालमती, सुमन, मालती, लालती देवी, राजपति, रामकुमार, अविनाश गोंड, प्रियेश गोंड, रंजीशन, रंजीत व पुष्पवती आदि शामिल रहे।