फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीपीआरओ के आश्वासन पर ग्राम प्रधान का अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। ब्लॉक तमकुही के जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान सहित उनके समर्थकों का अनशन नौवें दिन मंगलवार को डीपीआरओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया। सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ बीते नौ फरवरी को एएनएम सेंटर में अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व समर्थकों की तरफ से अनशन किए की जानकारी होने पर मंगलवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी जोगिया सुमाली पट्टी गांव एएनएम सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने अनशन कर रहे ग्राम प्रधान को बताया कि सचिव को गांव से हटा दिया गया है और उसके विरूद्ध मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद अपने समर्थकों के साथ अनशन से उठ गए। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों की धनराशि के भुगतान भी कराए जाने का निर्देश दिया है।
बता दें कि बीते नौ फरवरी को ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद गांव के सचिव पर कूटरचना कर 35 हजार रुपये बिना बताए निकालने व 40 लाख रुपये के हुए विकास कार्यों की रकम नहीं निकालने का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें