फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान से नदी में गिरी किशोरी, लापता

विज्ञापन
किशोरी के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कटान से नदी में गिरी किशोरी, लापता
विज्ञापन

छितौनी(कुशीनगर)। खड्डा थानाक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव के पास नारायणी नदी में 12 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन में जुट गई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

महदेवा सरेह में नारायणी नदी कटान कर रही है। इससे किसानों की कई एकड़ जमीन नदी में विलीन हो रही है। मंगलवार दोपहर बाद महदेवा गांव निवासी अशोक भारती की 12 वर्षीय पुत्री अमृता दादी के साथ खेत थी। दोनों खेत में साग तोड़ रही थीं, तभी खेत के पास से बह रही नारायणी नदी ने खेत में कटान कर दिया। इससे अमृता भी नदी में बह गई। अमृता को नदी में गिरते देख दादी ने शोर मचाया, जिस पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे सालिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश गौतम ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें