फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करते समय किशोर लापता, परिवार में मची चीख-पुकार

Sun, 20 Mar 2022 11:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गोताखोरो की मदद से मनीष को ढूंढ रही है। एसओ ने बताया कि स्नान करते समय मनीष गुप्ता लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां दोस्तों में साथ गंडक नदी में स्नान करते समय एक किशोर लापता हो गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। बचाव में पहुंचे एक व्यक्ति को भी लोगों से डूबने से बचाया। गोताखोरो की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


खड्डा कस्बा निवासी राजेश उर्फ राजू गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र मनीष अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक से स्नान करने गंडक नदी के भैसहा घाट स्थित पीपा पुल के पास पहुंचा था। दिन के लगभग तीन बजे मनीष तेज बहाव में बह जाने से लापता हो गया। बाकी दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।

इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। होली की खुशी गम में बदल गई। विधायक विवेकानंद पांडेय सहित काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दरम्यान प्रिंस नाम का युवक नदी में गिरकर डूबने लगा। उसे किसी तरह बचाया गया।
विज्ञापन

 
खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गोताखोरो की मदद से मनीष को ढूंढ रही है। एसओ ने बताया कि स्नान करते समय मनीष गुप्ता लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें