फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली किशोरी
विज्ञापन

रामकोला थानाक्षेत्र के बभनौली गांव की घटना
रामकोला (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के बभनौली गांव में शुक्रवार को किशोरी घर में फंदे से झूलती मिली। यह देख परिजन उसे आननफानन रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामकोला थानाक्षेत्र के बभनौली निवासी रमजान की 17 वर्षीय पुत्री रुखसाना घर पर अकेली थी। मां खेत में गई थीं और पिता दुकान पर थे। मां घर आई तो बेटी फंदे से झूलती मिली। उनके शोर मचाने पर लोग जुट गए। उसे फंदे से उतारकर रामकोला सीएससी ले गए। सीएचसी पहुंचे रामकोला थाने के एसआई उमेश कुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि बभनौली में किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें