फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन

कुशीनगर। जनपद मुख्यालय के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। उसके दाहिने बाहं में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर लोग उस तरफ दौड़े, तब तक हमलावर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्ष 2018 में जनपद मुख्यालय पर ही बाइक सवार हमलावरों ने युवक के पिता की हत्या कर दी थी।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा सरकारी गांव निवासी 31 वर्षीय मंतोष गोंड ने इलाज के दौरान बताया कि वह प्रकाश चौक से बाजार कर मिश्रौली जाने वाली नहर के रास्ते बाइक से घर जा रहे थे। करीब 6:15 बजे पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए। वे मुंह बांध हुए थे। बाइक पर सवार हमलावरों में से एक ने उनके ऊपर गोली चला दी। वह बाल-बाल बचे। उनके मुताबिक हमलावरों ने एक-एक चार गोलियां चलाईं। एक गोली उनके दाहिने बाहं में आकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंतोष ने बताया कि 19 नवंबर 2018 को शाम के वक्त ही बाइक सवार हमलावरों ने दुकान से घर जाते समय उनके पिता जयराम गोंड की भी नुकीले हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी मंतोष के भाई संतोष का कहना है कि पिछली घटनाओं को लेकर कुछ लोगों से परिवार को खतरे की आशंका जताते हुए एक महीना पहले एसपी को लिखित रूप से अवगत कराए थे। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया था। उनका कहना है कि इन्हीं बातों को लेकर उनके भाई पर गोली चलाई गई है। पडरौना के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें