फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाइनल में पहुंचीं कुचिया मठिया और लतवा चट्टी की टीमें

Fri, 17 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मोगलपुरा पंचायत भवन परिसर में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के मोगलपुरा गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित दुक्की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की रात चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए कुचिया मठिया और लतवा चट्टी की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

लतवा चट्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसंतपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 40 रन ही बना सकी। इस तरह लतवा चट्टी ने पांच रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बेहतरीन खेल के लिए लतवा चट्टी के बाबू हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में नोनिया पट्टी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 40 रन बनाए। जवाब में कुचिया मठिया की टीम ने महज चार ओवर मैच खेल कर पांच विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कुचिया मठिया के असगर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि राजपत पटेल व रोशन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें