पडरौना। शहर में लगने वाले जाम से निजात के लिए पहल शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार देर शाम एसपी केशव कुमार ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक सुचारु, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, जाम की समस्या को कम करने और सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमित चेकिंग और प्रभावी प्रबंधन जरूरी है।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना, यातायात प्रभारी व पीआरओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।