फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर पहुंची टीम, 88 लोगों ने किया मतदान

विज्ञापन
कुशीनगर विधानसभा के अहिरौली राय में पोस्टल बैलेट से मतदान करते संतोष राय। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डोर-टू-डोर पहुंची टीम, 88 मतदाताओं ने किया मतदान
विज्ञापन

पडरौना। चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को दूसरे दिन भी डोर-टू-डोर मतदान कराया गया। इसमें कुल 88 लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने कार्मिकों के मतदान बूथ पर तीसरे दिन कुल 662 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने सोमवार की देर शाम बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने मतदान बूथ पर पडरौना विधानसभा क्षेत्र के 194, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के 55, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के 27, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के 106, कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के 130, हाटा विधानसभा क्षेत्र के 71 और रामकोला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के 79 समेत कुल 662 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पोस्टर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसी तरह चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार से दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए डोर-टू-डोर मतदान कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए रविवार को 42 पोलिंग पार्टियां जिले में रवाना हुई थीं। इस दिन 51 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 37 समेत कुल 88 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। मतदान सकुशल संपन्न कराने में खड्डा के नायब तहसीलदार कुंदन आदि समय-समय पर कर्मचारियों को जरूरी जानकारी लेकर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

सोहसा मठिया प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ। जिसमें 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए क्षेत्र के गांव परसहवा, पतई, डुमरी चुरामन छपरा, अहिरौली राजा, अहिरौली राय, खड्डा में कुल 20 मतदाताओं ने इच्छा जताई थी। उनमें से एक की मृत्यु होने से 19 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान कराने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक खजांची गुुप्ता, लेखपाल अशोक सिंह, शैलेश कुमार दुबे, सेक्टर प्रभारी पंकज कुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें