टीईटी के विरोध में पडरौना सुभाष चौक से आंबेडकर प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकालते यूटा से जुड़े शिक्ष
पडरौना। यूनाइटेड टीचर्स एसाेसिएशन की तरफ से मंगलवार को शहर के सुभाष चौक से कठकुइंया मोड़ तक जुलूस निकाला गया। शिक्षकों ने आरटीई लागू होने से पहले भर्ती शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता का विरोध किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश का भविष्य संवारने वाले शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर है। सेवारत शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा जबरन थोपा जा रहा है। 10, 15 या 20 वर्षों से कक्षा में पढ़ा रहे हैं। इन शिक्षकों का वास्तविक मूल्यांकन उनके छात्रों का परिणाम और उनका लंबा अनुभव है। उन्होंने सेवारत शिक्षकों के अनुभव को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से तत्काल मुक्त करने की मांग की।
इस दौरान सुबोध शुक्ल, विनय प्रकाश सिसौदिया, राकेश प्रसाद, अनंत सिंह, आनंद कुमार, रामेश्वर नाथ गुप्ता, वीर बहादुर गौड़, राघवेंद्र वर्मा, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।