प्रदीप अग्रहरि को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जिला अध्यक्ष नामित होने पर बधाई देते व्यापार
कप्तानगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रदीप अग्रहरि को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मंगलवार को कस्बे के व्यापारियों ने सुभाष चौक पर उनका स्वागत किया।
स्वागत अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान आनंद मिश्र, माधव सिंह, राधेश्याम पासवान, अमित तिवारी, भोला साहनी, बैजनाथ गुप्ता, अंकित उपाध्याय, राकेश दुबे, अमन मोदनवाल, राम गोपाल उपाध्याय, पिंटू अग्रहरि, रविंद्र गौड, रविंद्र गोड, ऋतुराज चौबे आदि मौजूद रहे।