फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बैठक कर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक उदित नारायन इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन जिला मंत्री जुगेश यादव ने किया। बैठक के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा और लखनऊ में होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बारे में बताया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ कराने के लिए जनपद से 200 से ज्यादा शिक्षक धरना में शामिल होंगे। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया 2020 में प्रारंभ हुई थी, जो खामियों के कारण न्यायालय में लंबित हो गई। आम शिक्षकों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया तीन वर्ष से बंद है। जबकि गुपचुप तरीके से चहेतों के ऑफलाइन स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इस कारण आम शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक लखनऊ में एक जून को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ के परिसर में धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अटेवा कुशीनगर अजय कुमार, नंदलाल पाल, प्रमोद मौर्या, योगेश यादव, प्रिंस सिंह, विजय सिंह, कृपाशंकर, सतीश चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें