फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

Fri, 12 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिन से चल रहे बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के शिक्षकों का धरना बृहस्पतिवार को डीआईओएस के आश्वासन पर समाप्त हो गया। डीआईओएस ने 20 सितंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों की बात सुनने कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज के शिक्षक राजेश राम बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर में सहायक अध्यापक के पद पर एक जुलाई 2006 से तैनात हैं। कॉलेज में प्रवक्ता के दो पद (नागरिकशास्त्र और इतिहास) विषय के रिक्त हैं। वे दोनों विषय जो प्रवक्ता पर में रिक्त हैं के लिए पात्र होने के साथ वेतनक्रम में वरिष्ठ हैं। इसके बावजूद उनका प्रमोशन नहीं हो हुई है। दोपहर बाद शिक्षकों ने डीआईओएस श्रवण कुमार धरना दे रहे शिक्षकों को कार्यालय में बैठक कर उनकी बात सुनी। डीआईओएस ने कहा कि 20 सितंबर को दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार चौरसिया, मानवेंद्र, रामप्रवेश, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें