फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी में बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संघ बजाएगा आंदोलन का बिगुल
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों को बाइक रैली निकालेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच की सोमवार को बीआरसी में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को बाइक रैली के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ सरकार व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों व अन्य कर्मचारी संगठनों के विचार-विमर्श में सहमति नहीं बन पाई थी। सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी। लेकिन पूरी नहीं किया। शिक्षक सुरेश रावत ने कहा कि सरकार के खिलाफ 30 नवंबर को लखनऊ में संगठित होकर विशाल आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता राजकुमार सिंह व संचालन अविनाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर दिलीप सिंह, हरिंद्र चौरसिया, संजय यादव, राकेश सिंह, सुनील, संतोष कुमार, मोहम्मद इकबाल, दिनेश यादव, दिनेश प्रसाद, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाइक रैली आज
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कसया के पदाधिकारी अमर प्रकाश पांडेय, शैलेश कुमार, नीरज श्रीवास्तव, नागेंद्र तिवारी, दुर्गेश यादव, महेश कर्णधार ने अपील किया है कि मंगलवार की अपराह्न तीन बजे पडरौना के गायत्री मंदिर पहुंचे। यहां से बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें