फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले शिक्षक, बीईओ ने दिया नोटिस

Thu, 26 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। अर्ध वार्षिक परीक्षा में गायब रहने वाले परिषदीय स्कूल के शिक्षक को नोटिस जारी कर बीईओ ने तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके अलावा आधार कार्ड में गड़बड़ियों के चलते डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये नहीं जाने की भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने आधार की गड़बड़ी से तीन हजार बच्चों के खाते में नहीं पहुंचा डीबीटी का पैसा नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। विशुनपुरा ब्लॉक में आधार की गड़बड़ी से तीन हजार बच्चों के खाते में डीबीटी का पैसा नहीं जा पाया है, इसके कारण ठंड में बिना स्वेटर पहने ही बच्चे स्कूल जा रहे है। विभागीय गड़बड़ी के कारण अभिभावकों के बैंक खाते में रकम नहीं जा सका है। कंपोजिट विद्यालय खेसिया में शिक्षक सोमवार को परीक्षा होने के बाद भी सुबह 11:30 बजे शिक्षक मैतुल्लाह अंसारी ड्यूटी से गायब थे।
नोटिस जारी बीईओ ने किया है। बीडीओ सुशील कुमार सिंह की जांच में भी यह शिक्षक अनुपस्थित मिले थे, इसके बाद बीएसए ने भी नोटिस जारी कर शिक्षक से जवाब मांगा था। बीईओ जयंत भारती ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें