फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस को छकाने वाले अलाउद्दीन की तमकुहीराज पुलिस ने शुरू की तलाश

Sat, 11 Jan 2025 03:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तुलसीनगर (हरिहरपुर) निवासी अलाउद्दीन के राजनीतिक रसूख और पुलिस के बीच मजबूत पकड़ के चलते पुलिस को काफी दिनों से चकमा दे रहा है।
विज्ञापन

विरोधियों को किसी स्तर पर जा कर चित करने में माहिर खिलाड़ी व फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड अलाउद्दीन की रियल एस्टेट, राजनीति व स्वास्थ्य महकमे में भी अच्छी पैठ है। इनके बल पर लगातार गोरखपुर पुलिस व एसओजी की टीम को चकमा दे रहा है।
सूत्रों की मानें तो नवसृजित नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन से उसकी पत्नी सभासद निर्वाचित है, लेकिन अलाउद्दीन की मौजूदगी में नगर पंचायत में अपनी धाक जमाने व पैठ बनाने के लिए वह कुछ निर्वाचित सभासदों के संपर्क में हैं। तमकुहीराज थाने कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनके संपर्क में अलाउद्दीन आज भी है और वे कार्रवाई से जुड़ी या गोरखपुर पुलिस के आने की एक-एक गतिविधियों की जानकारी लीक कर देते हैं। हालांकि, एसपी तमकुहीराज ने इंस्पेक्टर को बुलाकर क्लास भी ली और आरोपी को गिरफ्तार कर गोरखपुर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बतौर सभासद प्रतिनिधि और फर्जी डॉक्टर अलाउद्दीन नगर पंचायत की बैठकों में शरीक होता था। जिम्मेदारों के ऊपर दबाव बनाने व अपनी बात मनवाने के लिए सभासदों के गुट का प्रतिनिधित्व वह खुद करता था। सितंबर में तीन वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वार्ड नंबर तीन निवासी एक महिला ने अलाउद्दीन के ऊपर आवास दिलाने के लिए 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। नगर पंचायत की ओर से मामले के जांच के आदेश दिए गए थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टाॅलरेंस की नीति के कारण अलाउद्दीन से जुड़े गुर्गे भयभीत हो गए। उसकी गर्दन भ्रष्टाचार के आरोप में फंसता देख सभासदों का गुट सक्रिय हो गया था और पीड़ित महिला का बयान बदलने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके अलावा नगर पंचायत के जिम्मेदारों के ऊपर भी दबाव बनाया गया। हालांकि, मामले में पीड़ित महिला ने यू-टर्न लेते हुए अपना बयान बदल दिया।
गोरखपुर में केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस अलाउद्दीन की तलाश में उसके पैतृक आवास पहुंची। उसके बाद से लगातार अलाउद्दीन पुलिस को चकमा दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि गोरखपुर व प्रयागराज स्थित न्यायालय में अलाउद्दीन को राहत दिलाने के लिए मदद करने वालों में सत्ता व विपक्ष के अलावा सभासदों का एक गुट भी सक्रिय है।
ि

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें