फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज बहाव में बह गया तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
तरया सुजान। बाढ़ के तेज बहाव में तमकुहीराज-अहिरौलीदान मुख्य मार्ग 50 फीट से अधिक टूट गया है। सड़क के बीच से पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी जोखिम भरी हो गई है। इससे अहिरौलीदान समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क टूटने के बाद मरीजों को इलाज के लिए सिसवा नाहर के रास्ते करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर तमकुहीराज पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बाढ़ के बीच रास्ता टूटने से दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद अहिरौलीदान में आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि गांव में रोगी वाहन की सुविधा नहीं है और न ही एनडीआरएफ की टीम तैनात है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने के साथ नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन और आपातकालीन सेवाएं बहाल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें