फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार की शाम को डीआईजी एस चन्नपा मातहतों के साथ बैठक कर पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ढिलाई पर न करे, ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फरार पशु तस्करों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करे और गैंगेस्टर की भी गिरफ्तारी हो, कई ऐसे पुराने तस्कर हैं जो अभी भी फरार चल रहे हैं। उन्होने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिया।
डीआईजी ने कहा कि जिले से होने वाले पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए आपसी तालमेल बनाकर पुलिसकर्मी कार्य करें। अभी भी कई कुख्यात पशु तस्कर ऐसे हैं जो फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी हर हाल में किया जाए, शराब तस्करों पर भी नजर पुलिसकर्मी रखे, हाईवे और बार्डर क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाए, इसकी मॉनिटरिंग सीओ खुद करें।
विज्ञापन

बिहार जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाए और संदेह होने पर वाहनों की जांच करें। पशु तस्करी के मुकदमों का विवेचना काफी पुराना है। इसके निस्तारण पर जोर देने को कहा। डीआईजी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर न छोड़े, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। किसी के दबाव में आकर थानाध्यक्ष काम न करें, निष्पक्ष और ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी करें, थानों पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें और उसका समाधान कराए।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने कहा कि जेल से रिहा हुए पशु तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखे। इस धंधे में शामिल लोगों को सूचिबद्ध कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें