पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें चिन्हित हॉट स्पॉट स्थलों पर दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्राइवेट बस स्टैंड निर्माण के लिए ईओ को निर्देश दिया।
एडीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति अपने भूमि में बस स्टैंड का निर्माण कराना चाहता है तो उसकी अनुमति दी जाएगी। बैठक में एडीएम वैभव मिश्रा ने शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पडरौना स्थित बड़ी नहर पर एक और पुल बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया। एडीएम बैठक में जनवरी से अप्रैल तक की जिले में हुई दुर्घटनाओं, पुलिस विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलेंस की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।