पडरौना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने में 25 दिन का समय शेष बचा है। छात्र परीक्षा को लेकर दबाव व तनाव में आने लगे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा में नंबर अधिक मिले, इसके लिए शिक्षक पढ़ने के टिप्स दे रहे हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को स्टडी मैनेजमेंट प्लान कर तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं। शिक्षक के मुताबिक प्रश्नपत्र हल करने करते समय प्रबंधन का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गांगरानी के प्राचार्य उमेश पांडेय ने बताया कि बच्चों को प्रश्नपत्र हल करने के दौरान एकाग्रता बनाने के साथ समय प्रबंध का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही प्रश्नपत्र हल करते समय का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें।