फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुस्त सर्वे से डीएम खफा, नोडल अफसरों के कसे पेच

Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में मुसहर गांव में संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। इसमें नोडल और सहायक नोडल अधिकारी की तरफ से सर्वेक्षण कार्य की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए गांव में चौपाल लगाकर एक सप्ताह के भीतर सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि नौ ब्लॉक के 43 गांव में मुसहर निवास करते हैं। बैठक में सभी बिंदुओं पर सर्वेक्षण कार्य कर रहे नोडल अधिकारियों से एक-एक कर उनकी तरफ से की गई सर्वे रिपोर्ट की जानकारी ली।
डीएम ने समीक्षा के दौरान सर्वे कार्य की प्रगति धीमी होने पर असंतोष जताते हुए सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को मुसहर बस्ती में चौपाल लगाकर सर्वे का कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चौपाल में ग्राम प्रधान, सदस्य और कोटेदार की उपस्थिति अनिवार्य होगी। दोबारा सर्वे कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सीडीओ के सामने पेश करें। बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि जिले के 100 गांव में मुसहर आबादी है, जिसमें 43 गांवों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल और सहायक विकास अधिकारी पंचायत/कृषि को सहायक नोडल नामित किया गया है।
इस कार्य में खंड विकास अधिकारी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मुसहर समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ देना जरूरी है। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, डीडीओ कल्पना मिश्र, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें