फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रहस्यमय बीमारी से पीड़ित मरीजों की जांच में मिले फ्लाेराइड पॉइजनिंग के लक्षण

Sat, 21 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शाहपुर। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव के टोला बड़हरा खास गांव में रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित मरीजों की जांच में मांसपेशी, त्वचा और हड्डी में कमजोरी की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो यह फ्लोराइड पॉइजनिंग के लक्षण हैं, लेकिन पानी में फ्लाेराइड की मात्रा बहुत ज्यादा अधिक नहीं मिली है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग तीन बीमारियों से जुड़े विभाग की संयुक्त टीम लगाकर न सिर्फ बीमारी के रोकथाम पर काम करेगा बल्कि, बीमारी के कारण और उसके पूर्ण निवारण के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे बीमारी की गिरफ्त में आने वाली पीढ़ी न आए और समस्या का सिलसिला यही थम सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर शुद्ध पानी मुहैया कराने पर काम करने की रणनीति बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कई स्तर पर निगरानी और दवा के बाद जरूरत पड़ने हायर सेंटर की भी मदद ली जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवारों के बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि एक बार केवल शिविर लगा था, इसके बाद कोई देखने के लिए नहीं आया। हमें भी इंतजार है कि बीमारी से कोई छुटकारा दिलाए।
खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव के टोला बड़हरा खास गांव में कई परिवार रहस्यमयी बीमारी के शिकार हो रहे थे। 31 दिसंबर को अमर उजाला में रहस्यमय बीमारी ले रही जान... विभाग अनजान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर छपने के बाद सीएमओ के आदेश पर स्वस्थ विभाग टीम कैंप ने लगाकर मरीजों को का जांच की। इसमें लकवा, खून की कमी, हाथ पैर में झुनझुनाहट आदि के मरीज मिले, जिनकी जांच कर दवा की गई। वहीं, कुछ गंभीर मरीजों को सीएचसी पर बुलाया गया था, जिसमें अधिकतर मरीज नहीं जा पाए। जो मरीज सीएचसी तक पहुंचे उनको जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पर भेजा गया। इसमें कुछ की रिपोर्ट घर तक पहुंची तो कुछ का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

वहीं, गांव के कुछ ऐसे मरीज भी है जो चलने में असमर्थ हैं। घर से अस्पताल तक ले जाने वाला भी नहीं है। ऐसे मरीज सरकारी इलाज मिलने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। सैंपलिंग की पहली रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने के बाद दोबारा जांच के लिए भेजा गया था। इसमें मरीजों में तीन प्रकार की दिक्कत सामने आई है। इसमें मसल्स, स्किन और हड्डी में कमजोरी शामिल है। अब पब्लिक हेल्थ टीम बनाई जा रही है। इसमें मेडिसिन, आर्थों, दंत विभाग के चिकित्सक शामिल रहेंगे। इसमें विभागाध्यक्ष की अगुवाई वाली टीम न सिर्फ बीमारी के रोकथाम पर काम करेगी बल्कि, बीमारी क्यों हो रही है, इसके पीछे कारण क्या है और उसका निवारण क्या हो सकता है। इस पर भी जोर रहेगा। टीम मरीजों का लगातार फालोअप करती रहेगी, जिससे हिस्ट्री के बारे में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराने पर जोर है। क्योंकि, बीमारी के पीछे कहीं न कहीं पानी को भी कारण माना जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले शिविर लगाकर जांच की गई थी, इसके बाद कोई देखने वाला नहीं है। चिंता खाए जा रही है कि कोई और न शिकार हो जाएं।
-
बीमारी और पानी की रिपोर्ट मिलती जुलती
बीमारी की बात सामने आने के बाद जल निगम की टीम की ओर से गांव की जांच की गई थी। जांच में आठ घरों के पानी की सैंपलिंग हुई थी, जिसमें पानी में कुछ सैंपल में फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक पाई गई थी। वहीं, जांच रिपोर्ट में शरीर का कमजोर होना, दांत में दिक्कत जैसे जो लक्षण मिले हैं, पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के बाद ऐसी समस्या होती है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के जानकारों का कहना है कि बहुत अधिक मात्रा में फ्लोराइड नहीं मिला था, इसलिए संकेत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले चरण में पानी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए काम कर रही है।
-
बोले ग्रामीण
बेटे की मौत का गम, ऊपर से शरीर नहीं दे रहा साथ
बड़हरा खास गांव में रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित 70 वर्षीय सीताराम ने बताया कि उसका एक बेटा था, जिसकी 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। अब शरीर भी धीरे-धीरे साथ छोड़ रहा है। न रहने पर बच्चों का जिम्मेदारी कौन उठाएगा। यह बातें कहते फफक-फफक कर रोने लगे। उनका कहना था कि बीमारी का डर बना हुआ है।
-
मां को बच्चों के स्वस्थ को लेकर सता रही चिंता
बड़हरा खास गांव की रहने वाली शीला ने कहा अपने दो बेटियों को लेकर खुनियांव ब्लाॅक से जिले तक भाग दौड़कर जांच कराई, लेकिन बेटियों का अबतक कोई दवा इलाज शुरू नहीं हुआ। दिन प्रतिदिन बच्चों की सेहत गिरती जा रही है। अगर जल्द दवा इलाज शुरू हो जाता तो राहत मिल जाती।
-
स्वस्थ होने की छूट चुकी उम्मीद
बड़हरा खास गांव निवासी कोमल उम्र करीब 40 ने कहा पांच वर्ष खूब दवा-इलाज कराया। अब हिम्मत हार चुकी हैं। करीब दो माह पूर्व गांव में कैंप लगाकर कुछ लोगों की जांच हुई थी। उसके बाद गांव से कुछ लोग खुनियांव से जिले पर जांच के लिए गए थे, लेकिन मामला उसके आगे नहीं बढ़ सका। गांव में कई लोग ऐसे हैं जो अस्पताल तक जा भी नहीं सकते हैं। मैं भी नहीं गया था। परिवार में कोई ले जाने वाला नहीं था। एक बार जांच और दवा कराने के बाद कोई नहीं आया। बता रहे थे कि रिपोर्ट आने के बाद आगे इलाज किया जाएगा।

-

जांच के बाद नहीं हुआ इलाज

बड़हरा खास निवासी सुग्गी ने कहा इसी बीमारी से मेरे पति की मौत हो चुकी है। अब बेटा भी जूझ रहा है। गांव में कैंप लगा था। डाॅक्टरों की सलाह पर खुनियांव से एंबुलेंस जिला अस्पताल तक दौड़ कर जांच पड़ताल करवाई, लेकिन सब बेमतलब साबित हुए। जांच के दो माह बाद भी कोई दवा इलाज शुरू नहीं हुआ है। रिपोर्ट की कागज भी नहीं मिला।

-

जांच के बाद भी नहीं हुआ इलाज

बड़हरा खास गांव निवासिनी कुंता देवी ने कहा बीमारी से जूझ रहे पति को डाॅक्टरों की सलाह पर जिले पर लेकर गई, लेकिन कोई इलाज नहीं हुआ। इलाज के नाम पर सिर्फ जांच कर खानापूर्ति हो रही है। गांव में कई ऐसे मरीज हैं जो अस्पताल तक जा भी नहीं सकते हैं।

-
बोले जिम्मेदार
स्वास्थ्य टीम गांव में जाएगी। इसमें मेडिकल कॉलेज की टीम जाने के लिए भी पत्राचार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की टीम की ओर से जांच की जाएगी। कारण के बारे में जांच करेगी, उनकी रिपोर्ट के आधार आगे काम किया जाएगा।
- डॉ. आरके चौरसिया, सीएमओ

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत के बड़हरा खास गांव में इलाज के इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें