सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 119 केंद्रों पर शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 119 केंद्र पर सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। सुबह ही बच्चे केंद्रों पर पहुंच गए थे।
सुबह 8:30 बजे परीक्षार्थियों को चेकिंग करने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान जोन, सेक्टर और सचल दल की टीम निरीक्षण करके जायजा लेती रही। इसमें 35,535 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2220 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं, सुबह की ही पाली में कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 144 पंजीकृत थे। इसमें 10 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जो दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चली। इसमें 26047 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1468 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। गेट पर चेकिंग के बाद बच्चों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई, कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
कक्षा 10 की छात्रा जमीरुन निशा ने बताया कि पहली बार इतनी बड़ी परीक्षा में बैठी हूं। बैठने से पहले मन में आजीब सा सवाल एवं घबराहट हो रहा था कि प्रश्न पत्र कैसे हल हो गया । लेकिन जब प्रश्न पत्र सामने आया तो सब कुछ आसान हो गया वही सब घबराहट भी खत्म हो गया।
कक्षा 10 की छात्रा नेहा ने बताया कि इतनी बड़ी परीक्षा में पहली बार बैठने के लिए मन में उत्सुकता थी जो पढ़ कर आए थे वह सब आसानी से हल हो गया। इसलिए कोई परेशानी नहीं हुई। यदि पढ़ाई लगन से किया जाए तो कोई भी प्रश्नपत्र कठिन नहीं लगता और आसानी से हल हो जाता है।
कक्षा 10 की छात्रा सबो ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले तो मन में बहुत तनाव महसूस हो रहा था, लेकिन जब परीक्षा में बैठी और प्रश्नपत्र सामने आया तो आसानी से हल हो गया। सामाजिक विज्ञान में मानचित्र और बहुविकल्पीय प्रश्न और प्रश्न-उत्तर आया था वह आसानी से हल हो गया। एक दो प्रश्न पहले फंसा था, बाद में वह भी हल हो गया।
बोर्ड परीक्ष वाली खबर की फोटो......................सबो।
बोर्ड परीक्ष वाली खबर की फोटो......................सबो।
बोर्ड परीक्ष वाली खबर की फोटो......................सबो।