कसया। मंगलवार को कसया तहसील परिसर में एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों को ऑफिस व परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की। इसके बाद परिसर की साफ सफाई की गई।
इस अवसर पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, रजिस्ट्रार कानूनगो दीनानाथ प्रसाद, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, नीलेश रंजन राव, अरविंद पति त्रिपाठी, मदन यादव, खजांची गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल पाठक आदि शामिल रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ सतीश सिंह ने मंगलवार को कार्यालय समेत परिसर में सफाई कार्य किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीओ पंचायत शरीफ अंसारी, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, गोरखनाथ कुशवाहा, समरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, अखिलेश गौंड, प्रियंका गौंड, प्रमोद मौर्या, अंकुर सिंह, गणेश पांडेय, दिलीप, विजय गौतम, राजमंगल यादव, शिवशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।