फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकली शोभा यात्रा

Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों की तरफ से हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों के साथ ही शहर के तमाम संभ्रांत लोग शामिल थे। यह कार्यक्रम देर शाम तक चला। 
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से निकली यह शोभा यात्रा तिलक चौक, गंगीराम मंदिर, धर्मशाला रोड, बावली चौक, सुभाष चौक होते हुए पुन: जूनियर हाईस्कूल परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान राजेश्वर सिंह, विनय जायसवाल, राजन जायसवाल, मनीष जायसवाल, रामू, संजय जायसवाल, चिंटू शुक्ला, सुशील मद्घेशिया, अमित वर्मा, अजय गुप्ता, मनोज रैना, धर्म केशरी, संघ के जिला प्रचारक लालजी भाई, रामेश्वर गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें