फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार्ज के फेर में अटकी आपूर्ति, भटक रहे दो हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। पिपरा खुर्द गांव के गुलहरिया स्थित साधन सहकारी समिति विजयपुर से सात गांवों के करीब दो हजार किसान जुड़े हैं। यहां खाद के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है। समिति पर नवनियुक्त सचिव को चार्ज नहीं मिलने के कारण खाद की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

समिति के पूर्व सचिव मार्कंडेय चौरसिया का अगस्त में स्थानांतरण हो गया था। उनके स्थान पर उसी महीने धनंजय पांडेय की तैनाती की गई। इसके बावजूद पूर्व सचिव ने अब तक कार्यभार नहीं सौंपा है।
नवनियुक्त सचिव धनंजय पांडेय ने बताया कि चार्ज नहीं मिलने के कारण खाद की मांग नहीं भेजी जा पा रही है। वहींं, पूर्व सचिव मार्कंडेय चौरसिया ने बताया कि मुझसे पहले सचिव रहे रामगोपाल शर्मा ने अभी तक मुझे कोई अभिलेख नहीं दिया है। इसलिए मैं चार्ज नहीं दे पा रहे हूं।
विज्ञापन

खाद की उम्मीद में समिति पहुंचे किसान वशिष्ठ खरवार, अजय गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, कन्हैया, रामधार, मंडन, जवाहर, रामअवध और छोटेलाल ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि गेहूं और सरसों की बोआई का समय चल रहा है लेकिन खाद के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें