फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टोल प्लाजा पर अव्यवस्था, आधे घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बुधवार को अव्यवस्था के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के फास्टैग की रीडिंग नहीं होने से टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। सबसे गंभीर स्थिति यह रही कि मरीजों को लेकर जा रहीं दो एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

बिहार से मरीज लेकर जा रहे राजू ने बताया कि वह करीब 15 से 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर फंसे रहे। बाद में टोलकर्मियों से बातचीत करने पर उन्हें दूसरे लेन से निकाला गया। बताया गया कि बसों के फास्टैग की रीडिंग नहीं होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
नियमानुसार टोल प्लाजा पर आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता देने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए अलग लेन भी निर्धारित रहती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद बुधवार को इमरजेंसी लेन में भी एंबुलेंस को समय से निकासी नहीं मिल सकी। बताया गया कि दोनों एंबुलेंस करीब आधे से एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं। यदि आपातकालीन लेन में भी एंबुलेंस को समय से रास्ता नहीं मिलता है तो इस व्यवस्था का उद्देश्य ही प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें