फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
50 मीटर दौड़ में सनी और महिमा प्रथम
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यालयों के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। प्राथमिक विद्यालय भटवालिया में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र और छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन

इंद्रजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र ने खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सनी ने प्रथम और बालिका वर्ग में महिमा को प्रथम स्थान मिला। पूर्व माध्यमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में सचिन और बालिका वर्ग में अंतिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में इमामुद्दीन और बालिका वर्ग में शुभांजलि गौतम को प्रथम स्थान प्राप्त मिला। जूनियर स्तर की खो-खो बालिका वर्ग में चंद्रपुर विजेता रहा। इसी प्रकार जूनियर स्तर कबड्डी बालिका वर्ग में भटवालिया की टीम को विजेता घोषित किया गया। जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में चंद्रपुर विजेता रहा। इसके अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद की प्रतियोगिताएं हुई। सभी विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन शालिनी जायसवाल ने किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नित्यानंद चतुर्वेदी, सुनील मिश्र, मनोरमा सिंह, राकेश पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, मुन्नी सिंह, भावना गुप्ता, प्रमोद कुमार, शिवकुमार, आफताब, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बसडिला महंत गांव स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कबड्डी, दौड़, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। विद्यालय परिसर में हुए 200 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के कृष्णा को प्रथम और बालिका वर्ग के के राधिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधेश वर्मा, शिवशंकर मिश्रा, हेमंत पांडेय, सर्वेश शर्मा, प्रशांत, विनय कुशवाहा, निधि, जयदेव यादव, संगीता, नीतू सिंह, मधु सिंह और रंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें