फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समर स्पेशल का संचालन शुरू, जम्मू की राह हुई आसान

Wed, 21 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सोमवार से छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी के साथ अब इस रूट पर पांच जोड़ी समर स्पेशल और छह जोड़ी नियमित ट्रेनों को मिला कर कुल 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन से तमकुहीरोड का रेलवे स्टेशन अब दिन के साथ रात में भी यात्रियों से गुलजार रहने लगा है। तमकुहीरोड यूपी व बिहार बार्डर का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन होने के साथ एक बड़ा व्यवसायिक केंद्र भी है, जहां से नियमित सैकड़ों की संख्या में यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

इस रूट गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलीपुत्र मेल, थावे-कप्तानगंज पैसेंजर, गोरखपुर कैंट- सिवान पैसेंजर, सिवान-गोरखपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन और थावे-कप्तानगंज पैसेंजर समेत छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से इस रूट से छपरा- अमृतसर स्पेशल, छपरा -आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, लालकुआं - कोलकाता और छपरा- शहीद कैप्टन तुषार महाजन( उधमपुर) और छपरा- आनंद बिहार टर्मिनल पांच जोड़ी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इससे तमकुहीरोड सहित अन्य स्टेशन भी दिन व रात मे यात्रियों से गुलजार रहने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें