फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संविलयन विद्यालयों में कल से शुरू होगा समर कैंप

Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 824 संविलयन विद्यालयों में बुधवार से समर कैंप का आयोजन होगा। विद्यालयों में आयोजित यह कैंप 10 जून तक सुबह सात बजे से दस बजे तक किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बीएसए कार्यालय में बीएसए की अध्यक्षता में हुई बीईओ की बैठक में तैयारियों पर चर्चा की। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि समर कैंप का आयोजन 21 मई से 10 जून तक सुबह सात बजे से 10 बजे तक किया जाएगा
विज्ञापन

समर कैंप में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों से सहमति लेकर आना होगा। प्रत्येक विद्यालय में अनुदेशक और शिक्षामित्र समर कैंप का आयोजन करेंगे। समयर कैंप में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से सभी विद्यालय को दो सेट किट, जिसमें बच्चों के लिए बुकलेट, पोस्टर, सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। समर कैंप आयोजित करने वाले शिक्षामित्र और अनुदेश्कों को शासन की तरफ से 6,000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि प्रभावी संचालन के लिए बीईओ और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के रोहित प्रसाद को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें