पडरौना । थाना विशुनपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या इत्यादि के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना विशुनपुरा पुलिस ने स्थानीय थाने में दर्ज गैर-इरादतन हत्या, जानबूझकर अपमान करने व आपराधिक धमकी के केस में वांछित चल रहे बृजेश कुमार निवासी बांसगाव चौरिया दक्षिण टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।