छितौनी। छितौनी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर, हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। सफल प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।
जूनियर वर्ग में गरिमा सिंह प्रथम, प्रिंस शर्मा द्वितीय, शगुन गुप्ता तृतीय, हाईस्कूल स्कूल वर्ग में वंदना कुशवाहा प्रथम, अनामिका द्वितीय, नागेंद्र गोस्वामी को तृतीय और इंटर वर्ग में रजनीश सिंह प्रथम, तूफानी कुमार द्वितीय, सौरभ मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पंकज कुमार, उदय राज शुक्ला, आकाश कुमार सिंह, आदर्श तिवारी, गुलाब चंद, अंबरीश सक्सेना, गुलाब गुप्ता मौजूद रहे। संवाद