फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। खिरिया गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में 12वीं के छात्र 18 वर्षीय अफरोज का शव घर में फंदे से लटका मिला। उस समय वह अकेला था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल की मदद से पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अफरोज का बड़ा भाई फिरोज तुर्कपट्टी कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को अफरोज की मां मिनी बकरी चराने चली गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला गया। घर में अफरोज का शव कुंडे से लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग जुट गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें