फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा आकृति पांडेय को मिठाई खिलातीं परिवार के सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं में विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

पडरौना। सीबीएसई के 10वीं का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घोषित हुए परिणाम में हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के हर्षित सर्वाधिक अंकों के साथ जिला टॉपर बने। कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के अवध किशोर सिंह और हेरिटेज की आकृति दूसरे स्थान पर रहीं। परिणाम देख विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े।
जिले में 21 विद्यालय सीबीएसई से संचालित हैं। इनमें 10वीं में करीब चार हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। सीबीएसई ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से 10वीं का परिणाम जारी करना शुरू किया। कोरोना काल के चलते परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परिणाम को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन

हेरिटेज पब्लिक स्कूल कसया के छात्र हर्षित सिंह ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर 10वीं में जिला टॉप किया है। हेरिटेज स्कूल की आकृति पांडेय व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के अवध किशोर सिंह 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना के शांतनु 98.33 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना के रौनित ने 98, जवाहर नवोदय विद्यालय की रितिका राय ने 97.8 तथा सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना की आयुष 94.19 प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। सभी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों में से शत प्रतिशत सफल रहे। पल्लवी विश्वकर्मा को 96, आलोक रंजन को 90.4, दृष्टि गुप्ता को 94, अभिनव श्रीवास्तव को 91.6 और लोकप्रियरंजन जायसवाल को 90.8 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना में नामांकित सभी विद्यार्थियों कोसफलता मिली है। प्रधानाचार्य डॉ. रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि शांतनु कुशवाहा को 98.33, मुस्कान गुप्ता को 97.83, अंशिका राय को 97.83, रेशमा खातून को 96.83, फरहान अख्तर को 96.83, सुजीत सोनी को 96.66, संजीव मद्घेशिया को 96.50, निखिल गुप्ता को 95.83, राजकुमार यादव को 94.0, दीपिका यादव को 92.33, कुशाग्र 91.63 अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंध समीति के जेपी सिंह, सांवर गोयल, ध्रुव नरायन जासयवाल ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें