फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बर्ड फेस्टिवल और वेटलैंड डे पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र पुरस्कृत

Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार/हाटा। सामाजिक वानिकी प्रभाग तमकुहीराज ने दुमही गांव में विश्व वेट लैंड डे व बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को वन और पक्षियों के संवर्धन व संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रेंजर हरिकेश बहादुर नायक ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल ईरान देश में चर्चा के बाद शुरू हुआ। उन्होंने वेट लैंड के संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में विस्तार से बताया। पर्यावरण एवं जीव जंतुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद कला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अनन्या कुशवाहा ने प्रथम, चांदनी कुशवाहा ने द्वितीय, राधा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बलराम सिंह कुशवाहा, वन दारोगा नंद राव, वन रक्षक राकेश कुमार, संजय सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें