फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन की बनाई रणनीति

Sun, 22 Feb 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। शनिवार की शाम बीआरसी विशुनपुरा पर प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के शिक्षक और संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव ने 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जा रहे टीईटी नियम के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगे।

बैठक में तय किया गया कि 22 तारीख को सभी शिक्षक ट्विटर पर अभियान चलाते हुए रीट्वीट करेंगे। इसके बाद 23 से 25 तारीख तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। वहीं 26 तारीख को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि यदि शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की।

बैठक में मुहिउद्दीन अंसारी, मणिन्द्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार, अवधेश कुमार , सुनील पाल, दिनेश कुशवाहा, वीरेंद्र राजभर, शाहिद अनवर, नईमुद्दीन अंसारी, रमेश चंद, ओंकार प्रसाद, रामबृक्ष प्रसाद, राम सुभग प्रजापति, प्रदीप कुमार, करुणा निधान, सुनीता शर्मा, सीमा मल्लाह, हरि नारायण यादव, इंद्रसेन सिंह, राजीव गुप्ता, सुरेश चंद्र चौरसिया, प्रमोद कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अब्दुल कयूम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें