फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं

Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। तहसील सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान न मिलने पर सीधे फोन कर अवगत कराएं।
विज्ञापन

सुनवाई में कुल 15 मामले सामने आए, जिनमें पुलिस व राजस्व के 6, समाज कल्याण के 4, महिला कल्याण के 2 और बिजली विभाग का 1 मामला शामिल रहा। उषा देवी, निशा देवी, अनीता देवी और शिवकुमारी देवी सहित कई महिलाओं ने अपने शिकायती पत्र सौंपे और समाधान की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

जनक नंदिनी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान को लेकर गंभीर है और सभी विभागों को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।
सुनवाई के दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें