पडरौना। डायट सभागार में बुधवार को शिक्षक संकुल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निपुण भारत जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा कर किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरते के निर्देश दिए गए। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि निपुण कार्ययोजना को लागू करने के लिए ब्लॉक व विद्यालयों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। विद्यालयों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। इस सत्र में कक्षा एक व दो के छात्रों का दो चरणों में थर्ड पार्टी निपुण प्लस एप से आकलन होना है। प्रथम चरण का आकलन चार दिसंबर से डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा कराया जाएगा।
उन्होंने बीईओ को मासिक बैठक कर प्रधानाध्यापकों को निपुण आकलन की प्रक्रिया विस्तार से समझाने, आकलन के दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति के निर्देश दिए।