स्टांप वेंडरों ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
पांच लाख रुपये का बीमा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन से जुड़े स्टांप विक्रेताओं ने मंगलवार को कप्तानगंज तहसील में धरना दिया। इसके बाद उप निबंधक को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूूरी करने का अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष छोटेलाल अग्रहरि की अगुवाई में कप्तानगंज के स्टांप विक्रेताओं ने तहसील में धरना दिया। इनकी मांग थी कि वर्तमान में सरकार के ई-स्टांप के नए नियम से उनका कमीशन काफी कम हो गया है, जबकि खर्चे बढ़ गए हैं। मिलने वाली स्टेशनरी को लेकर संघर्ष करना पड़ता है। उनकी मांग थी कि कंपनी सभी स्टांप विक्रेताओं का पांच लाख रुपये का बीमा कराने की व्यवस्था करें। इसके बाद विक्रेताओं ने उप निबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आनंददेव पांडेय, एहसान अली, जितेंद्र मद्घेशिया, अरविंद अग्रहरी, रामसूचित सिंह, सत्यपाल यादव, मंजेश प्रसाद, रविंद्र गौतम, जयनारायण तिवारी, नरसिंह गौतम, मुन्नी त्रिपाठी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।