फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांध पर समय बिताएं जिम्मेदार

Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
छितौनी तटबंध का निरीक्षण करते अधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना । कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, पीवीएस, बीएसएम के उपाध्यक्ष (मुख्य सचिव स्तर) राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता और डीएम महेंद्र सिंह तंवर की उपस्थिति में बाढ़ प्रबंधन संबंधी कार्यों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों, बांधों की जानकारी संबंधित से लेने के उपरांत जनपद स्तर से बाढ़ की तैयारियां पूरी कर लें। जिले स्तर की तैयारियां तभी कारगर हैं जब तहसील स्तर पर भी इतना ही प्रभावी हो। जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है यह मायने रखता है। डीएम ने कहा कि नदी उस पार के 12 गांवों जहां छह गांव गैर आबाद हैं वहीं पर बाढ़ की संभावना बनी रहती है। इसके स्थाई समाधान हेतु ग्रामवासियों को पट्टा आवंटित कर विस्थापित किए जाने की कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें