फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गेहूं के डंठल से उठी चिंगारी, दस झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 22 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गांगरानी गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
पडरौना। ब्लॉक क्षेत्र के गांगरानी गांव के पास मंगलवार दोपहर गेहूं के डंठल से उठी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज पछुआ हवा के झोंकों के साथ आग कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग को पार करते हुए बड़गांव तक पहुंच गई। इसमें दस से अधिक रिहायशी झोपड़ियां व सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए गांवों के लोगों ने अपने घरों को बचाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आग गांगरानी से बढ़कर बेलवानिया के उत्तर तक पहुंची और फिर मुख्य सड़क पार कर पेट्रोल पंप के पास स्थित डंठल के ढेर को अपनी आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भयावह थी कि बुझाते-बुझाते गाड़ी का पानी खत्म हो गया। इसके बाद आग बड़गांव गांव में घुस गई, जहां ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह लपटों पर काबू पाया। इसमें बड़गांव के फेंकू प्रसाद, नरसिंह प्रसाद, दिलीप और रामसकल के रिहायशी झोपड़िया जलकर राख हो गईं। इसमें नरसिंह प्रसाद के घर में उनकी बेटी की शादी का रखा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा टीमल, हलीम, अकबर, मंजूर, अभिबुल्लाह, बसीर, ब्रिझन और फेंकू की झोपड़िया जलकर राख हो गईं। हल्का लेखपाल मनीष पांडेय ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है, जल्द ही इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
नरकटिया बुजुर्ग के सरेह में आग, कई गांवों में मची अफरा-तफरी

कुशीनगर। नरकटिया बुजुर्ग के सरेह में मंगलवार को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक किलोमीटर तक गेहूं के डंठल जलने लगे। घटना से आसपास के करीब आठ गांवों के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई। गनीमत रही कि आग गांव की आबादी तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल और तहसीलदार धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

गांगरानी गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें