पडरौना। जिले में ईंधन की आपूर्ति में कटौती का असर साफ दिखाई दे रहा है। बिहार के सीमावर्ती इलाके से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। हालात ये हैं कि कहीं पर अगर डीजल की उपलब्धता है तो वहीं, पेट्रोल एक बूंद भी नहीं है। जहां पेट्रोल है, वहां डीजल की किल्लत है। कई पंपों पर ईंधन के अभाव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
वहीं, एनएच-28 के किनारे स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल की उपलब्धता के चलते वाहन चालक वाहनों के टैंकों में तेल भरवाते नजर आए। इसका असर कृषि कार्यों व शादी-विवाह, मांगलिक व यज्ञ, अनुष्ठान आदि कार्यक्रमों में पेट्रोल-डीजल की खपत में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप संचालकों को उनकी मांग के अनुरूप डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पंप ड्राई होने के बाद ही ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बैतालपुर डिपो से पंपों को होने वाली तेल की आपूर्ति में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसका सीधा असर पंपों पर देखने को मिल रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि उन्होंने एडवांस भुगतान कर दिया है, फिर भी मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल रही है। जहां रोजाना प्रतिदिन एक टैंकर तेल आता था, वहीं अब दो से तीन दिन बाद एक टैंकर मिल पा रहा है। इसके चलते यह चंद घंटों में ही खत्म हो जा रहा है और पंप ड्राई हो जा रहे हैं।
पूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में वर्तमान में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कुल 157 पंप सहित एस्सार, नायरा व जीयो के कुछ पेट्रोल पंप संचालित हैं। वहां से लोगों को ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन जारी किल्लत के बीच एनएच-28 व एनएच-28 बी सहित जिले के अन्य मार्गों व ग्रामीण इलाकों में संचालित पंपों पर आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जैसे ही किसी पेट्रोल पंप पर टैंकर आ रहा है, ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ रही है। इसका नतीजा हो रहा है कि कुछ घंटों में ही पंप ड्राई हो जा रहे हैं।
ईंधन की रही उपलब्धता : जौरा बाजार। क्षेत्र के मां कोटेश्वरी देवी किसान सेवा समिति पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता रही। सहालग व खेती कार्य के लिए ईंधन लेने के लिए यहां पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। इसके बावजूद पंप कर्मियों ने सभी ग्राहकों को उनके वाहनों व पात्रों में निर्धारित मानक के अनुसार ईंधन का वितरण किया गया। संवाद
पेट्रोल-डीजल खत्म होने से बढ़ी परेशानी : जानकीनगर। क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग में पेट्रोल पंप, कसया-पडरौना मार्ग पर बाड़ी पुल चौराहे पर और कसया-पडरौना मार्ग पर ही जानकीनगर तीन पेट्रोल पंप ड्राई हो जाने से चार पहिया, दो पहिया वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भी खेती के लिए परेशानी बढ़ गई है। डीजल की किल्लत से गन्ने की फसल की सिंचाई और ट्रैक्टर खेत की जुताई में कठिनाई हो रही है। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगा भीड़। संवाद